Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sunil shetty

वेंकटेश प्रसाद ने मांगी केएल राहुल के लिए दुआ, सुनील शेट्टी के साथ किए मंदिर में दर्शन
Image Source: Google

वेंकटेश प्रसाद ने मांगी केएल राहुल के लिए दुआ, सुनील शेट्टी के साथ किए मंदिर में दर्शन

By Shubham Yadav August 23, 2023 • 14:41 PM View: 409

आगामी एशिया कप 2023 के जरिए केएल राहुल भारतीय टीम में वापसी करने जा रहे हैं और वर्ल्ड कप 2023 से पहले उन पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं। उनके आलोचक भी एशिया कप में उन पर निशाना साधने के लिए तैयार होंगे लेकिन इसी बीच उनके कट्टर आलोचकों में से एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने एशिया कप से पहले कुछ ऐसा किया है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

वेंकटेश ने एशिया कप 2023 से पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल के लिए 'गुप्त रूप से प्रार्थना' की है। प्रसाद ने मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसको शेयर करते हुए वेंकटेश ने कहा है कि इन दोनों ने न्यू जर्सी के स्वामी नारायण मंदिर में दर्शन किए। अपने ट्वीट के जरिए वेंकटेश ने ही ये खुलासा किया कि उन्होंने राहुल के लिए दुआ मांगी।

Related Cricket News on Sunil shetty