भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये दोनों ही साथ-साथ कई बार देखें जा चुके हैं। वहीं फैंस भी इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में आथिया शेट्टी ने फोटो शूट करवाया है, जिसके फोटों उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए है और उनकी तस्वीरों पर केएल राहुल ने भी कमेंट किया है।

Advertisement

आथिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में आथिया ब्लेक हुडी पहनी नज़र आ रही है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार ही उनकी तस्वीर पर लाइक और कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। आथिया की इस तस्वीर पर भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने भी कमेंट किया है और उनकी हुडी की तारीफ करते हुए 'अच्छी हुडी है' लिखा है। 

Advertisement

दरअसल ये जो हुडी हैं, वो केएल राहुल की ही है। जिसे पहनकर आथिया ने फोटो शूट करवाया है। इस हुडी में केएल राहुल की फोटो भी देखी जा चुकी है, यहीं वजह है कि केएल राहुल ने उनकी तस्वीर पर ऐसा कमेंट किया।

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह उड़ी थी कि केएल राहुल और आथिया शादी करने वाले हैं, जिसके बाद खुद आखिया के पिता सुनील शेट्टी ने इस बात को खारिज किया था। 

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। जिसके बाद वो एक बार फिर मैदान पर एक्शन में नज़र आएंगे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार