तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल-13 की प्लेऑफ दौर से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल अब भी काफी शांत है और ऐसा लगता ही नहीं है कि चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। चेन्नई गुरुवार को आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। चेन्नई ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।

Advertisement

ऋतुराज ने 53 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रन बना कर टीम को जीत दिलाई।

Advertisement

गायकवाड़ ने अपने टीम साथी शेन वाटसन के साथ बातचीत के दौरान कहा, "निश्वित रूप से, मैं अपने फॉर्म को जारी रखना चाहता हूं और टीम के लिए मैच जीतना चाहता हूं। इसके अलावा और कुछ मायने नहीं रखता। उम्मीद है, हम जीत के साथ टूर्नामेंट की समाप्ति करेंगे और अगले साल भी इस लय को जारी रख पाएंगे।"

उन्होंने कहा, "ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी शांत है। ऐसा लगता ही नहीं है कि हम टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। जब हम पहला मैच जीते थे और अब जब इस मैच को जीते हैं, तब भी माहौल एक जैसा ही है। इससे काफी मदद मिलती है।"

इस बीच, आस्ट्रेलिया के दिग्गज आलराउंडर वाटसन ने भी गायकवाड़ की जमकर तारीफ की।

वाटसन ने कहा, "ऋतुराज को इस तरह की शानदार बल्लेबाजी करते हुए देखना मेरे लिए गर्व की बात है। एक युवा के लिए आईपीएल जैसे बड़े मंच पर इस तरह की का प्रदर्शन करना, बेहद प्रभावित करता है।"

Advertisement

चेन्नई को अब लीग में अपना आखिरी मैच रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलना है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार