जम्मू-कश्मीर के भारतीय युवा 29 वर्षीय तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) ने काउंटी क्रिकेट में अपने डेब्यू को यादगार बना दिया है। नबी इस समय इंग्लैंड में सरे की टीम के लिए काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे हैं और गुरुवार (3 सितंबर) को यॉर्कशायर के खिलाफ द ओवल में उन्होंने अपना पहला काउंटी विकेट हासिल किया।

Advertisement

नबी ने अपने पहले काउंटी मैच के दूसरे दिन भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को अपना पहला शिकार बनाया। नबी बाएं हाथ के बल्लेबाज कुलदीप के खिलाफ राउंड द विकेट आए और उनकी गेंद पिच पर पड़ने के बाद थोड़ा बाहर की तरफ निकल गई। कुलदीप इस गेंद पर किनारा लगा बैठे और दूसरी स्लिप में खड़े ओली पोप ने आसान कैच पूरा कर लिया।

कुलदीप ने आउट होने से पहले 53 गेंदों का सामना किया और 17 रन बनाए। नबी के लिए यह विकेट इसलिए भी खास रहा क्योंकि काउंटी डेब्यू में उन्हें पहली सफलता एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी के विकेट के रूप में मिली, जिसे वह घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी तरह से जानते हैं।

VIDEO:

नबी ने यॉर्कशायर की पहली पारी में कुल 15 ओवर का स्पेल डाला, जिसमें 33 रन दिए और तीन मेडन ओवर भी किए। उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 2.20 का रहा, जो इंग्लैंड की परिस्थितियों में उनकी कसी हुई गेंदबाजी को दिखाता है। वहीं यॉर्कशायर की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई। 

आपको बता दें कि सरे ने नबी को काउंटी चैंपियनशिप के तीन मुकाबलों के लिए अपने साथ जोड़ा है। नबी यॉर्कशायर के अलावा ससेक्स और ग्लेमॉर्गन के खिलाफ भी खेलने का मौका मिलेगा। 

नबी को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में भी जगह मिली थी, हालांकि उन्हें दोनों टेस्ट मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। ऐसे में काउंटी क्रिकेट का यह मौका उनके लिए काफी अहम है, क्योंकि इससे उन्हें लंबे फॉर्मेट में मैच प्रैक्टिस हासिल करने और अपनी गेंदबाजी को और निखारने का मौका मिल रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आने वाले समय में भारत को नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड के दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में इंग्लैंड की परिस्थितियों में लाल गेंद से क्रिकेट खेलना नबी के लिए काफी उपयोगी अनुभव साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार