3 Players Who Can Replace Will Jacks In England Playing XI: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स (Will Jacks) हाथ में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज (AUS vs ENG T20) से बाहर हो गए हैं। उनक दाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि मंगलवार, 24 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले (ENG vs IND 2nd T20) में इंग्लिश XI में विल जैक्स की जगह ले सकते हैं।
थॉमस रेव (Thomas Rew): विल जैक्स की गैरमौजूदगी में 18 वर्षीय थॉमस रेव को इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। थॉमस एक विकेटकीपर बैटर हैं। इस युवा खिलाड़ी ने 21 टी20 में लगभग 24 की औसत और 160 की स्ट्राइक रेट से 389 रन ठोक हैं। थॉम्स का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड थोड़ा छोटा, लेकिन बेहद शानदार है। उन्होंने 4 मैचों में 67.85 की औसत से 475 रन बनाए हैं। इसके अलावा थॉमस के नाम लिस्ट ए के 15 मैचों में 391 रन दर्ज हैं।
जेम्स कोल्स (James Coles): इंग्लैंड को एक स्पिन ऑलराउंडर की जरूरत है तो ऐसे में 22 वर्षीय जेम्स कोल्स एक अच्छे ऑप्शन रहेंगे। कोल्स एक राइट हैंड बैटर और लेफ्ट हैंड बॉलर हैं। उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए नहीं खेला, लेकिन वो इंग्लैंड अंडर 19 और इंग्लैंड लायंस जैसी टीमों का हिस्सा रहे हैं। वो लंदन स्पिरिट, सदर्न ब्रेव, सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई एमिरेट्स के लिए भी खेल चुके हैं। उनके नाम 82 टी20 मैचों में 1490 रन और 62 विकेट दर्ज हैं।
ल्यूक वुड (Luke Wood): इंग्लैंड विल जैक्स की जगह एक तेज गेंदबाज़ को प्लेइंग XI में चुनती है तो बाएं हाथ के ल्यूक वुड से बेहतर ऑप्शन कोई नहीं होंगे। वो इंग्लैंड के लिए पहले ही 3 ODI और 17 T20I खेल चुके हैं। इन मुकाबलों में वुड ने 20 विकेट चटकाए हैं। टी20 में तो वुड के नाम 224 मैचों में 230 विकेट दर्ज हैं। इस फॉर्मेट में वुड का बेस्ट 5/50 रहा है।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड टीम: टॉम बैंटन, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, हेनरी क्रोकॉम्ब, एन्यूरिन डोनाल्ड, जेम्स कोल्स, एडी जैक और थॉमस रीव।