Australia vs England 3rd T20 Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार, 27 नवंबर को ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:45 बजे से शुरू होगा।

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला क्वींसलैंड में खेला गया था जहां इंग्लैंड ने महज़ 13.1 ओवर में 185 रनों का लक्ष्य हासिल किया और ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से एकतरफा मात दी। इस मुकाबले के हीरो एन्यूरिन डोनाल्ड रहे। उन्होंने 32 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली। उनके अलावा फिल साल्ट ने भी 30 गेंदों पर 58 रन ठोके।

AUS vs ENG 3rd T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
समय - 01:45 PM IST
वेन्यू - द गाबा स्टेडियम, ब्रिस्बेन

The Gabba, Brisbane Pitch Report

ब्रिस्बेन का द गाबा स्टेडियम तेज गेंदबाज़ों के लिए एक स्वर्ग है। यहां की हरी पिच पहली गेंद से तेज गेंदबाज़ों को स्विंग और बाउंस देती है। यहां अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं, जबकि रन चेज़ करने वाली टीम को 3 मुकाबलों में जीत मिली। एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है।

AUS vs ENG T20 Head To Head Record

कुल - 28
ऑस्ट्रेलिया - 13
इंग्लैंड - 13
बेनतीजा - 02

AUS vs ENG 3rd T20 : Where to Watch?

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होने सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर इन्जॉय कर सकते हो।

AUS vs ENG 3rd T20: Player to Watch Out For

ऑस्ट्रेलिया की टीम से मिचेल मार्श, निखिल चौधरी और बेन ड्वारशुइस स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर इंग्लिश टीम की तो फिल साल्ट, हैरी ब्रूक और सैम करन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Australia vs England 3rd T20 Probable Playing XI

Australia T20 Probable Playing XI: मिचेल मार्श (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, सैम हार्पर (विकेटकीपर), निखिल चौधरी, टिम डेविड, लचलान शॉ, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, बेन डवारशुइस, एडम जाम्पा, रिले मेरेडिथ।

England T20 Probable Playing XI: फिल साल्ट, एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, सैम करन, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, हेनरी क्रोकोम्ब।

Australia vs England Today's Match Prediction

इस टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

AUS vs ENG 3rd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, AUS vs ENG Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Australia vs England Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार