होबार्ट में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 303 रन बनाए लेकिन अगर नाथन लियोन ने आखिरी पलों में कुछ आतिशी शॉट ना लगाए होते तो शायद 300 का आंकड़ा भी पार ना होता। लियोन ने आउट होने से पहले 27 गेंदों में 31 रन की तूफानी पारी खेली।

Advertisement

लियोन की आतिशी बल्लेबाज़ी ने इंग्लिश खेमे में खलबली मचा दी और लियोन ने अपना पहला शिकार मार्क वुड को बनाया। उन्होंने मार्क वुड के एक ही ओवर में दो लंबे-लंबे छक्के लगाए। इस दौरान एक छक्का तो मैदान से भी बाहर जाकर गिरा। इन छक्कों का वीडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी शेयर किया है।

Advertisement

10वें नंबर के बल्लेबाज़ नाथन लियोन को ऐसी बल्लेबाज़ी करते हुए शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। जब लियोन ये छक्के लगा रहे थे तब रफ्तार के बादशाह मार्क वुड का चेहरा लटका हुआ था। लियोन ने ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 3 छ्क्के और 1 चौका भी लगाया।

वहीं, अगर इस सीरीज की बात की जाए तो इंग्लैंड की टीम पहले 4 टेस्ट मैचों में एक भी टेस्ट नहीं जीत पाई थी ऐसे में अगर ये टेस्ट भी हाथ से निकला तो इंग्लिश क्रिकेट के लिए बहुत ही शर्मिंदगी की बात होगी और शायद जो रूट की कप्तानी पर भी बन सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार