टी-20 वर्ल्ड कप का 26वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 28 अक्टूबर(शुक्रवार) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Advertisement

AUS vs ENG: Match Preview

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर ने अब तक बहुत अच्छी फॉर्म नहीं दिखाई है। डेविड वॉर्नर के बैट से दो मैचों में सिर्फ 16 रन निकले हैं, वहीं मिचेल मार्श ने महज़ 34 रन बनाए हैं। एरोन फिंच ने पिछले मैच में 31 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 73.81 का रहा था। मेजबानों के लिए टॉप रन स्कोरर मार्कस स्टोइनिस हैं। स्टोइनिस ने पिछले मैच में 59 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। ग्लेन मैक्सवेल ने भी श्रीलंका के खिलाफ 12 गेंदों पर 23 रन जड़े थे।

टूर्नामेंट में अब तक ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों का प्रदर्शन भी बहुत ज्यादा खास नहीं रहा है। जोश हेजलवुड टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने दो मैचों में तीन विकेट चटकाए हैं। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम जाम्पा, एश्टन एगर, और ग्लेन मैक्सवेल ने अब तक एक-एक विकेट चटकाया है।

इंग्लैंड को पिछले मैच में आयरलैंड ने हराकर बड़ा झटका दिया है। अब तक इंग्लिश बल्लेबाज़ टूर्नामेंट में बड़े रन नहीं बना सके हैं। टीम के टॉप स्कोरर डेविड मलान(53) हैं जिन्होंने पिछले मैच में 37 गेंदों पर 35 रनों की धीमी पारी खेली थी। जोस बटलर ने दो मैचों में सिर्फ 18 रन बनाए हैं, वहीं स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बैट से महज़ 8 रन निकले हैं। इंग्लैंड टीम के बड़े नाम बड़े रन बनाने में नाकाम रहे है, जिसका टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा है।

इंग्लैंड के गेंदबाज़ों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। सैम करन ने अब तक टूर्नामेंट में 7 विकेट चटकाए हैं। तेज गेंदबाज़ मार्क वुड ने 5 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन ने 3-3 विकेट झटके हैं।

Advertisement

AUS vs ENG: Match Details

दिन – शुक्रवार, अक्टूबर 28, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे
वेन्यू – मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

AUS vs ENG: Match Prediction 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों ही टीमें एक-एक मैच गंवा चुकी है, ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इंग्लैंड मैच में फेवरेट रहेगी।

AUS vs ENG: Head-to-Head

कुल - 23
इंग्लैंड - 11
ऑस्ट्रेलिया - 10 
बेनतीजा – 02

Advertisement

AUS vs ENG: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार(ओटीटी) पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

AUS vs ENG: Team News

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। उनकी उपलब्धता पर प्रश्न चिंह लग चुका है।

AUS vs ENG: Probable Playing XI

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक्स, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड

AUS vs ENG: Fantasy XI

विकेटकीपर: जोस बटलर, मैथ्यू वेड
बल्लेबाज: डेविड मालन, डेविड वॉर्नर, टिम डेविड
ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन
गेंदबाजी: मार्क वुड, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार