भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड के मैदान पर टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को फील्डरों का साथ मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। मैच के दौरान मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को तीन जीवनदान मिल चुके हैं। पृथ्वी शॉ के अलावा जसप्रीत बुमराह भी आसान से कैच टपका चुके हैं। टीम इंडिया की खराब फील्डिंग को देखते भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने तंज कसते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Advertisement

गावस्कर ने भारतीय खिलाड़ियों की खऱाब फील्डिंग पर तंज कसते हुए कहा,"'मुझे लगता है कि भारतीय टीम इस समय क्रिसमस मूड में है, तभी एक हफ्ते पहले वो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को क्रिसमस गिफ्ट दे रहे हैं।"

Advertisement

दूसरे दिन भारतीय टीम जब फील्डिंग करने के लिए मैदान पर उतरी तो गेंदबाजों ने शानदार शुरूआत की और कंगारू बल्लेबाजों को रन बनाने की बिल्कुल भी आजा़दी नहीं दी। ताजा समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे पहले स्टीव स्मिथ को सिर्फ एक रन पर आउट किया और उसके बाद ट्रैविस हेड को सिर्फ 7 रन पर पवेलियन वापिस भेज दिया। 

हालांकि, तीन जीवनदान हासिल करने वाले मार्नस लाबुशेन अभी भी क्रीज पर नाबाद हैं  और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तीन जीवनदान का फायदा लाबुशेन किस तरह से उठाते हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहली पारी में 244 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से विराट कोहली ने सर्वाधिक 74 रनों की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार