ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने खुलासा किया है कि उन्होंने पुजारा को विचलित और निराश करने की योजना बनाई है। कमिंस ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत के खिलाफ 29 रन देकर चार विकेट लिए थे और इसमें पुजारा का भी विकेट शामिल है। पुजारा ने पिछली बार 2018-19 में 74.5 की औसत से 521 रन बनाए थे और मैन आफ द सीरीज रहे थे।

Advertisement

लेकिन इस बार अब तक पांच पारियों में उन्होंने केवल 113 रन बनाए हैं और इसमें उनका 22.6 का औसत है।

Advertisement

कमिंस ने तीसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद कहा, "आपको पता है कि यह थोड़ा मुश्किल होने जा रहा है, इसलिए आप जितना स्कोरबोर्ड पर नियंत्रण रखना चाहते हैं, रखते हैं। अगर हम अच्छी गेंदबाजी करना जारी रखते हैं तो हम ज्यादा दूर नहीं है।"

उन्होंने कहा, " हमने सीरीज के लिए योजना बनाई थी कि उनके लिए रन बनाना जितना संभव हो उतना मुश्किल करेंगे। वह 200 गेंद खेले या 300 गेंद, हम उन्हें अच्छी गेंद डालकर चुनौती पेश करेंगे। किस्मत से यह योजना अब तक सफल रही है।"

कमिंस ने कहा, "आज मुझे पिच से थोड़ी मदद मिली। लेकिन आपको पता है कि वह (पुजारा) ऐसा खिलाड़ी है जिसे आपको बहुत अधिक गेंदबाजी करनी होगी।"

तेज गेंदबाज ने कहा, "दिन के खेल के शुरू होते समय मैंने सोचा था कि हम गेंदबाजी करते हुए दिन को खत्म करेंगे। लगभग 200 रन की बढ़त और आठ विकेट बचे होने से हम अच्छी स्थिति में है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार