भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को यहां गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया और इसके साथ ही भारत ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पांचवीं बार हुआ है जब भारत ने किसी भी टेस्ट सीरीज का पहला मैच हारने के बाद सीरीज अपने नाम की है। चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारत को पहले टेस्ट में 8 विकेट से मात खानी पड़ी थी, जोकि एडिलेड में डेन नाइट खेला गया था। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी की और मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट को आठ विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।

Advertisement

दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट सिडनी में खेला गया, जोकि ड्रॉ रहा था और फिर ब्रिस्बेन में आकर चौथे और निर्णायक टेस्ट को तीन विकेट से जीतकर भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

भारत ने सबसे पहले यह कारनामा 1972-73 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में खेली गई टेस्ट सीरीज में किया था। उस सीरीज के पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उसने बेहतरीन वापसी करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली थी।

इसके बाद भारतीय टीम ने यह उपलब्धि 2000-01 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में खेली गई टेस्ट सीरीज में हासिल की थी। भारत को उस सीरीज के पहले मैच में हार मिली थी, लेकिन बाकी मैचों में उसने शानदार वापसी की और 2-1 से सीरीज जीत ली।

लगातार दो बार घर में यह कारनामा करती आ रही भारतीय टीम इस बार यह रिकॉर्ड घर से बाहर 2015 में श्रीलंका में बनाया। इस सीरीज में भी भारतीय टीम को पहले मैच में शिकस्त मिली थी, लेकिन इसके बाद उसने जीत की पटरी पर लौटते हुए 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया था।

Advertisement

भारत ने चौथी बार यह कीर्तिमान 2016-17 में अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। इस सीरीज में भी भारत पहला मैच हार गया था और इसके बाद उसने 2-1 से सीरीज जीत ली थी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार