पृथ्वी शॉ एडिलेड में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह से विफल रहे। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। शॉ ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्य से अपने आलोचकों को संदेश दिया है। शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, "कभी-कभी जब लोग आपको कुछ करने के लिए उकसाते हैं तो समझ लीजिए की आप वो कर सकते हैं लेकिन वो लोग नहीं कर सकते।"

Advertisement

शॉ ने गुलाबी गेंद से खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच की पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए। उन्होंने दूसरी पारी में सिर्फ चार रन बनाए। पहली पारी में उन्हें मिशेल स्टार्क ने आउट किया और दूसरी पारी में पैट कमिंस ने। दोनों पारियों में समान बात यह रही थी कि शॉ एक ही तरह से आउट हुए थे- इनस्विंगर पर बल्ले और पैड के बीच गैप के रहने से।

Advertisement

सीरीज की शुरुआत से पहले ही सुनील गावस्कर ने शॉ के बारे में कहा था कि उन्हें अपने डिफेंस को मजबूत करने की जरूरत है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार