रोहित शर्मा (26) और शुभमन गिल (50) ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले विकेट के लिए 27 ओवर की साझेदारी में भारत की पहली पारी में 70 रन जोड़े। 11 साल में पहली भारतीय सलामी जोड़ी एशिया के बाहर शुरुआती 20 ओवर से अधिक झेलने में सफल हुई है। रोहित 70 के कुल योग पर आउट हुए और गिल का विकेट 86 के कुल योग पर गिरा। गिल एशिया के बाहर 50 या उससे अधिक का स्कोर करने वाले चौथे युवा भारतीय हैं।

Advertisement

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद रवींद्र जडेजा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं समझता हूं कि गिल तकनीकी रूप से काफी साउंड हैं। उनके पास लम्बी पारियां खेलना का टेम्परामेंट है। ऐसे में उन्हें अच्छी शुरुआत मिलना जरूरी है। आज हमारे ओपनरों ने 70 रन जोड़े, जो अच्छा संकेत है। आशा है कि वह दूसरी पारी में वहीं से शुरुआत करेंगे, जहां उन्होंने खत्म की है।"

Advertisement

इस सीरीज के पहले मुकाबले में पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की थी लेकिन दोनों पांच ओवर कीभी साझेदारी नहीं कर सके थे। दूसरे टेस्ट में गिल के साथ अग्रवाल ने पारी शुरु की लेकिन अग्रवाल जल्दी आउट हो गए।

बीते साल और 2018 में भी भारतीय ओपनर संघर्ष करते नजर आए थे। 2019 में तो भारत ने तीन सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी आजमाई थी।

इसी तरह 2018-19 में भारत के लिए शुरुआती दो टेस्ट में लोकेश राहुल और मुरली विजय ने पारी की शुरुआत की थी लेकिन एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में वे 18.2 ओवरों में ही जुदा हो गए थे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार