AUS vs SA 3rd Test: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मुकाबले में जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रखा है। केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 387 रन पर समाप्त हुई। टीम की ओर से रयान रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने शानदार शतक जड़े।

शुक्रवार (30 अक्टूबर) को मुकाबले के चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने 140 रन पर 4 विकेट से अपनी दूसरी पारी को आगे बढ़ाया। रयान रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट के लिए काफी इंतजार कराया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 154 रन की शानदार साझेदारी की। रिकेल्टन ने 219 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए और अपना शतक पूरा किया। वहीं, मुल्डर ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 221 गेंदों में 115 रन की पारी खेली।

इन दोनों बल्लेबाजों की पारियों से पहले दूसरे दिन सलामी बल्लेबाज मार्कस एकरमैन ने भी 80 गेंदों में 60 रन की अहम पारी खेली थी। इस तरह साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 387 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने मुकाबले के आखिरी दिन जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रख दिया है। वहीं साउथ अफ्रीको को अगर यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करनी है तो ऑस्ट्रेलिया के ऑलआउट करन होगा।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस पारी में मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट हासिल किए। पैट कमिंस और नाथन लायन को दो-दो विकेट मिले, जबकि जोश हेजलवुड ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 429 रन पर समाप्त हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह पहली पारी में 100 रन की बढ़त हासिल की थी। 

टीमें इस मैच के लिए
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मार्कस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कगिसो रबाडा।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार