AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में मेजबान कंगारू टीम ने मेहमान टीम को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में नंबर 3 पर बैटिंग करने आए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस का ध्यान खींचा है। स्टीव स्मिथ ने 41 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 47 रनों की पारी खेली। वहीं उनके द्वारा लगाया गया एक शॉट चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

बाएं हाथ के सीमर रिचर्ड नगारवा की गेंद का सामना करते हुए स्टीव स्मिथ ने जिस तरह से ये ऑर्थोडॉक्स शॉट खेला वो देखते बनता था। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को पिच पर नाचता देखकर गेंदबाज नगारवा ने चालाकी से गेंद को जितना हो सका उनसे दूर रखने की कोशिश की। लेकिन, स्टीव स्मिथ ठहरे स्टीव स्मिथ उन्होंने ओवर पॉइंट बाउंड्री की दिशा में छक्का जड़ दिया।

Advertisement

वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिम्बाब्वे की टीम 27.5 ओवर में महज 96 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। एडम जम्पा और मिचेल स्टार्क ने 3-3 विकेट झटके वहीं कैमरून ग्रीन के खाते में 2 विकेट आए।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महज 14.4 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच भी कुछ खास नहीं कर सके और सस्ते में आउट हो गए। स्टीव स्मिथ के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी भी 26 रन बनाकर नाबाद रहे। मिचेल स्टार्क को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार