ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी 197 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर मार्नस लाबुशेन (23) और स्टीव स्मिथ (6) नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरे दिन बिना किसी नुकसान के 6 रन से आगे खेलने उतरी थी। अपना आखिरी मैच खेल रहे डेविड वॉर्नर ने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। 

Advertisement

वॉर्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा, उन्होंने 68 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। 108 रन के कुल स्कोर पर उस्मान ख्वाजा के रूप में दूसरा झटका लगा। ख्वाजा ने 143 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। 

दूसरे दिन सिर्फ 46 ओवर का ही खेल हुआ। खराब रोशनी के कारण मैच रोका गया और लाइट मीटर टूटा होने के कारण अंपायरों ने खेल जल्दी खत्म करने का फैसला लिया। 

पाकिस्तान के लिए फिलहाल आगा सलमान और आमेर जमाल ने 1-1 विकेट लिया है। 

 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे। जिसमें मोहम्मद रिजवान ने 88 रन, आमेर जमाल ने 82 विकेट और आगा सलमान ने 53 रन की शानदार पारी खेली।  

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Advertisement

Also Read: Live Score

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, आमेर जमाल, साजिद खान, हसन अली, मीर हमजा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार