Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 241 रन की हो गई है। दिन का खेल खत्म होने एलेक्स कैरी (16) नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और 16 रन के कुल स्कोर पर उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मिचेल मार्श ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला औऱ पांचवें विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी की। 

Advertisement

मार्श इस सीरीज में लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ने से चूके और उन्होंने 130 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 96 रन की पारी खेली। वहीं स्मिथ ने अपने करियर का 40वां टेस्ट अर्धशतक जड़ते हुए 176 गेंदों में 50 रन बनाए।

दूसरी पारी में पाकिस्तान के लिए मीर हमजा और शाहीन अफरीदी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। 

पाकिस्तान तीसरे दिन पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन से आगे खेलने उतरी थी। पहले सत्र के खेल में पाकिस्तान टीम ने कुल स्कोर में 70 रन जोड़े औऱ पहली पारी में 264 रनों पर समाप्त किया। जिससे ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 54 रनों की अहम बढ़त मिली। पाकिस्तान के लिए पहली पारी में अब्दुल्ला शफीक ने 62 रन, शान मसूद ने 54 रन, मोहम्मद रिजवान ने 42 रन और निचले क्रम में आमेर जमाल ने नाबाद 33 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में कप्तान पैट कमिंस ने 5 विकेट, नाथन लियोन ने 4 विकेट और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट चटकाया।

Advertisement

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पहली पारी में 318 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार