सिडनी, 7 जनवरी (CRICKETNMORE): आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। बल्लेबाज क्रिस ल्यान और गेंदबाज बिली स्टानलेक को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

अनुभवी बल्लेबाज एरॉन फिंच और जॉर्ज बेले को टीम से बाहर रखा गया है।

रोहित शर्मा का ऐलान, इस सीरीज में करेंगे वापसी
Advertisement

एक स्पोर्ट्स वेबसाइट ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस के हवाले से लिखा, "यह हमारे लिए महत्वपूर्ण श्रृंखला है क्योंकि इसके बाद हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ चैपल-हैडली श्रृंखला और उसके बाद आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी खेलनी है।"

 

बिली को टीम में शामिल करने पर होंस ने कहा, "बिली ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में चोट से उभरते हुए ऐडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।"

होंस ने क्रिस के बारे में कहा, "क्रिस ब्रिस्बेन हीट के साथ शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि यह खेल का अलग प्रारूप है लेकिन हमारा मानना है कि उन्हें मौका देना चाहिए और देखना चाहिए की वह एकदिवसीय में कैसा प्रदर्शन करते हैं।"

फिंच और बेले को बाहर करने पर होंस ने कहा, "जॉर्ज बेले और एरॉन फिंच दोनों ही हमारी एकदिवसीय टीम का अहम हिस्सा हैं, लेकिन यह दोनों टीम में जगह बनाने में असफल रहे।"

Advertisement

आगे स्लाइड में देखें ऑस्टेलिया की टीम में किस युवा खिलाड़ी को मिली जगह जो आने वाले टूर्नामेंट में कर सकता है कमाल

 

ऑस्ट्रेलिया टीम : 

स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, पैट कमिंस, जेम्स फॉल्कनर, जोस हाजलेवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, क्रिस ल्यान, मिशेल मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, बिली स्टानलेक, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, एडम जाम्पा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार