चटगांव, 7 सितम्बर | पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह हारने के बाद आस्ट्रेलिया ने स्पिनर नाथन लॉयन की बेहतरीन फिरकी के दम पर दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए मेजबान बांग्लादेश को सात विकेट से मात देते हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। लॉयन ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया और मेजबान टीम चौथी पारी में आस्ट्रेलिया के सामने 78 रनों का आसान सा लक्ष्य ही रख पाई, जिसे मेहमान टीम ने मैच के चौथे दिन गुरुवार को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।  आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश की पहली पारी में बनाए गए 305 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में डेविड वार्नर (123) के शतक की मदद से 377 रन बनाते हुए 72 रनों की मामूली बढ़त ले ली थी।

Advertisement

  दूसरी पारी में नाथन लॉयन की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते मेहमान टीम ने बांग्लादेश को 157 रनों पर ही ढेर कर दिया।  हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया ने हालांकि अपने तीन विकेट गंवा दिए, लेकिन पीटर हैंड्सकॉम्ब (नाबाद 16) और ग्लैन मैक्सवेल (नाबाद 25) ने टीम को जीत दिलाई। 

Advertisement

आस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के अपने स्कोर 377 रनों पर नौ विकेट से चौथे दिन की शुरुआत की। लेकिन वह अपने खाते में एक भी रन नहीं जोड़ पाई और मुस्तफीजुर रहमान ने लॉयन को आउट कर आस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया।  बांग्लादेश को उम्मीद थी कि वह अपनी बल्लेबाजी के दम पर मेहमान टीम के सामने अच्छा लक्ष्य रखने में सफल होगी, लॉयन ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंमे सौम्य सरकार (9) और फिर तमीम इकबाल (12) को पवेलियन भेज मेजबान टीम की अच्छी शुरुआत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

43 के कुल स्कोर पर ही बांग्लादेश अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। अंत में कप्तान मुश्फीकुर रहीम (31), सब्बीर रहमान (24), मोमिनुल हक (29) और मेहेदी हसन मिराज (14) ने कुछ संघर्ष करते हुए उसे मामूली बढ़त दिलाई, लेकिन वो बढ़त आस्ट्रेलिया को जीत से महरूम रखने के लिए काफी नहीं थी।  आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया को पहला झटका 13 के कुल स्कोर पर वार्नर (8) के रूप में लगा। कप्तान स्टीवन स्मिथ (16) 44 के कुल स्कोर पर आउट हो गए थे। आस्ट्रेलिया ने तीसरा विकेट सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ (22) के रूप में खोया। वह 48 के कुल स्कोर पर शाकिब अल हसन का शिकार बने।  हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार