ट्रविस हेड (Travid Head) के धमाकेदार शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत के 240 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और 47 रन के कुल स्कोर तक डेविड वॉर्नर (7),मिचेल मार्श (15) और स्टीव स्मिथ (4) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद ट्रेविस हेड ने मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। हेड ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और रनों की रफ्तार को धीमा नहीं पड़ने दिया। वॉर्नर ने 120 गेंदों में 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 137 रन बनाए। वर्ल्ड कप फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गई यह सबसे बड़ी पारी है। मार्नस लाबुशेन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 58 रन की पारी खेली। 

Advertisement

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट और मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 240 रन बनाए। भारत के लिए केएल राहुल ने 107 गेंदों में 66 रन, वहीं विराट कोहली ने 63 गेंदों में 54 रन बनाए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 31 गेंदों में 47 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ नहीं कर सका। 

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट, कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट, एडम जाम्पा और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार