वडोदरा, 15 मार्च (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 60 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने प्लेयर ऑफ द मैच निकोल बोल्टन (84), एलिस पैरी (70) और बैथ मूनी (56) के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 288 रनों की चुनौती रखी थी। भारतीय महिलाएं इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाईं और 49.2 ओवरों में 227 रनों पर ही ढेर हो गईं। 

Advertisement

भारत के लिए सबसे ज्यादा 67 रन सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेस जोनासेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को मंधाना और पूनम राउत (27) ने मजबूत शुरुआत दी लेकिन टीम का मध्यक्रम इस अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाया।

मंधाना और पूनम ने पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़े। 53 गेंदों की पारी में 12 चौके और एक छक्का मारने वाली मंधाना के रूप में भारत ने अपना पहला विकेट खोया। पूनम 99 के कुल स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटीं। 

 

यहां से भारत के विकेट लगातार अंतराल पर गिरने लगे। दीप्ती शर्मा (26), कप्तान मिताली राज (15), हरमनप्रीत कौर (17) के जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटने के कारण टीम लड़खड़ा गई। अंत में पूजा वासत्राकर ने 30 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकीं। 

Advertisement

इससे पहले, भारत द्वारा बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया को बोल्टन और एलिस हीली (19) ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 54 रन बनाए। हीली के जाने के बाद बोल्टन को कप्तान मेग लेनिंग (24) का साथ मिला और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। 

130 के स्कोर पर लेनिंग और 143 के स्कोर पर बोल्टन पवेलियन लौट गईं थीं, लेकिन इसके बाद भी भारत की परेशानी कम नहीं हुई और एलिस पैरी तथा मूनी ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम को 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। 

बोल्टन ने 88 गेंदों का पीर में 12 चौके जड़े तो वहीं पेरी ने 70 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए। मूनी ने 40 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाकर अर्धशतक जड़ा।

Advertisement

भारत के लिए शिखा पांड ने तीन विकेट अपने नाम किए। पूनम यादव ने दो सफलताएं हासिल कीं जबकि एकता बिष्ट और हरमनप्रीत कौर को एक-एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार