शारजाह, 25 मार्च (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने कप्तान एरॉन फिंच के लगातार दूसरे शतक के दम पर यहां पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में आठ विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान के बेहतरीन शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 284 रन बनाया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 48वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

फिंच को 153 रनों की नाबाद पारी खेलने के लिए लगातार दूसरी बार 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। सीरीज के पहले मैच में भी उन्होंने शतक ठोंका था और 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीता था।

पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही, लेकिन मेजबान टीम इससे उबरने में कामयाब रही। सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए जबकि शान मसूद ने केवल 19 रन बनाए। 

पिछले मैच में शतक लगाने वाले हैरिस सोहैल 34 और उमर अकमल 16 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद रिजवान ने अपना पहला शतक लगाया और कप्तान शोएब मलिक के साथ पांचवें विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी निभाई।

रिजवान के 115 और शोएब मलिक के 60 रनों की पारी की बदौलत मेजबान टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचे में कामयाब रहा। इमाद वसीम ने अंत में 19 रनों की तेज पारी खेली। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से झाए रिचडर्सन और नाथन कुल्टर-नाइल ने दो-दो विकेट लिए जबकि नाथन लायन, एडम जम्पा एवं फिंच को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत दमदार रही और फिंच ने पहले विकेट के लिए उस्मान खवाजा (88) के साथ 209 रनों की साझेदारी निभाकर पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिया। फिंच ने अपना 13वां वनडे शतक लगाया और 143 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों जड़े। 

ग्लेन मैक्सवेल ने 19 रन बनाए, वहीं शान मार्श 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की तरफ से यासिर शाह को सिर्फ एक सफलता मिली।

Advertisement

दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला 27 मार्च को अबु धाबी में खेला जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार