South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Report: ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार (30 सितंबर) को पॉचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार साउथ अफ्रीका को 45 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया क्लीन स्वीप होने से बच गई और साउथ अफ्रीका ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। बता दें कि लगातार पांच जीत के साद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका की यह पहली हार है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे एलेक्स कैरी ने 88 गेंदों में 74 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मिचेल मार्श ने 42 गेंदों में 56 रन और ओलिवर पीक ने 53 गेंदों में 48 रन की पारी खेली।
साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए कॉर्बिन बॉश ने 4 विकेट झटके, इसके अलावा गेराल्ड कोएत्जे औऱ लिजाड विलियम्स ने 2-2 विकेट, ब्योर्न फोर्टुइन ने 1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही औऱ 30 रन के कुल स्कोर तक कप्तान एडेन मार्करम (15) औऱ क्विंटन डी कॉक (0) की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट गई।
इसके बाद रयान रिकेल्टन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को संभाला। 28 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन था, इसके बाद बारिश ने खलल डाला। लगातार बारिश के कारण आगे का मुकाबला नहीं हो सका और डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को विजेता घोषित किया गया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए जेवियर बार्टलैट औऱ एडम जाम्पा ने 2-2 विकेट लिए।
Also Read: LIVE Cricket Score
कैरी को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और केशव महाराज को 6 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।