ऑस्ट्रेलिया ने कोलंबो में खेले गए पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया और गेंदबाज़ों ने अपने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए श्रीलंका को 128 रनों पर रोक दिया। एक समय श्रीलंकाई टीम 1 विकेट के नुकसान पर 100 तक पहुंच गई थी लेकिन सिर्फ 28 रन पर 9 विकेट गंवाकर उन्होंने खुद ही अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली।

Advertisement

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तूफानी अंदाज़ में शुरुआत की और पावरप्ले में ही श्रीलंकाई टीम को मैच से बाहर कर दिया। पावरप्ले में आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर की जोड़ी ने 59 रनों की साझेदारी की जिसने ऑस्ट्रेलिया की आसान जीत की नींव रख दी। हालांकि, इससे पहले जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की जोड़ ने गेंद से कहर बरपाते हुए 7 विकेट झटके।

Advertisement

हालांकि, एक समय दसुन शनाका की टीम एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन हेज़लवुड के एक ओवर ने पूरे मैच की तस्वीर बदल कर रख दी। हेज़लवुड ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 8 रन दिए और 4 विकेट झटके। इस मैच की तस्वीर तब पलटी जब 14वें ओवर में हेजलवुड ने एक के बाद एक तीन विकेट झटक लिए। 14वें ओवर में हेज़लवु़ड ने कुसल मेंडिस (1), भानुका राजपक्षे (0) और दासुन शनाका (0) को क्रमशः ओवर की पहली, चौथी और छठी गेंद पर वापस भेजकर लंकाई टीम को मैच से बाहर ही कर दिया।

इन तीन झटकों से श्रीलंकाई टीम ने जैसे ही उबरने की कोशिश की 16वें ओवर में चरिथ असलांका के रन आउट ने मेजबान टीम के बड़े स्कोर पर पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हेजलवुड के अलावा मिचेल स्टार्क ने भी शानदार गेंदबाज़ी की और 4 ओवरों में 26 रन देकर तीन विकेट लिए। इन दोनों ने आपस में मिलकर 7 विकेट चटकाए और श्रीलंका को एक मामूली स्कोर पर निपटा दिया।

इसके बाद डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच की जोड़ी ने श्रीलंकाई गेंदबाज़ों का रिमांड लेते हुए उनकी जमकर कुटाई की। वॉर्नर ने नाबाद 70 रन बनाए और फिंच ने नाबाद 61 रन बनाए जिसकी बदौलत कंगारू टीम ने बिना विकेट गंवाए 14वें ओवर में ही 129 का लक्ष्य हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार