नई दिल्ली, 25 अगस्त (हि.स.) । जिम्बाब्वे में सोमवार से शुरू हुई त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक अनोखे रिकॉर्ड से महज 11 रन से चूक गया। एकदिवसीय क्रिकेट में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी टीम ने अपनी पारी में एक भी शतक के बगैर ही 350 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2007 में सेंचुरियन में पाकिस्तान के खिलाफ एक भी शतक लगाए बगैर 361 रन बनाए थे।

Advertisement

त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज में इन 2 टीमों के अलावा भाग लेने वाली तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका है। इससे पहले मेजबान टीम के खिलाफ जोरदार बल्‍लेबाजी करते हुए रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। धाकड़ बल्‍लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की धमाकेदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के सामने 50 ओवर में जीत के लिए 351 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 89 और ओपनर ऐरोन फिंच ने 67 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार