ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार (21 फरवरी) को वेलिंग्टन में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड 6 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने रचिन रविंद्र (68) औऱ डेवोन कॉनवे (63) के शानदार अर्धशतकों के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए।

 
Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए। टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल करने के मामले में संयुक्त रूप से पहल स्थान पर पहुंच गई है। 

Advertisement

यह पांचवीं बार है, जब ऑस्ट्रेलिया ने 200 या उससे ज्यादा रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। उससे पहले भारतीय टीम के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। 

ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत के हीरो रहे कप्तान मिचेल मार्श, जिन्होंने विजयी अर्धशतक के अलावा 1 विकेट भी लिया। मार्श ने 44 गेंदों में 2 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Also Read: Live Score

हालांकि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। लगातार चार टी-20 इंटनरेशनल में विरोधी टीम के खिलाफ 200 या उससे ज्यादा देने वाली ऑस्ट्रेलिया पहली टीम है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार