India vs Australia 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया शर्मनाक हार के करीब है। इस टेस्ट मैच में पहली पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन (Tim Paine) ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली और टीम को कुछ हद तक राहत देने का काम किया था।

Advertisement

इस शानदार पारी के बाद टिम पेन ने ऑस्ट्रेलियाई चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'टीम के लिए रन बनाना हमेशा से अच्छा लगता है। यह और भी बेहतर होता अगर मैच के दौरान मेरी एक दो और अच्छी पार्टनरशिप हो जाती टेस्ट मैच के दौरान यह काफी महत्वपूर्ण होता है।'

Advertisement

वहीं इंटरव्यू के दौरान टिम पेन से पूछा गया कि वह क्रीज पर इतने कंफर्टेबल होकर बल्लेबाजी कैसे कर पा रहे थे। इस सवाल के जवाब में पेन ने कहा, 'वास्तव में यह अच्छा सवाल है। मुझे बल्लेबाजी के दौरान अच्छा महसूस हो रहा था। मैंने मैच से पहले मॉर्नस लाबुशेन के साथ मिलकर बल्लेबाजी पर थोड़ा काम किया था। मैंने डिफेंस पर भी काफी काम किया था।'

टिम पेन ने आगे कहा, 'मैंने मॉर्नस लाबुशेन के साथ मिलकर अपने फ्रंटफुट पर काम किया इसके अलावा मैंने प्री मूवमेंट पर भी काम किया जो मेरे हेड को स्टिल रहने और हैंडआई कॉर्डिनेशन में मेरी मदद करता है। यह टेस्ट मैचों के लिए बेहद जरूरी होता है।' बता दें कि इस टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में महज 36 रन ही बना सकी। पहली पारी में 53 रन की लीड के चलते ऑस्ट्रेलिया को यह टेस्ट मैच जीतने के लिए महज 90 रनों की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार