ट्रेविस हेड (Travis Head) और डेविड वॉर्नर (David Warner) के धमाकेदार शतक और एडम जाम्पा (Adam Zampa) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार (22 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 221 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। रनों के हिसाब से इंग्लैंड की वनडे क्रिकेट इतिहास की ये सबसे बड़ी हार है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर दी है। 364 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 31.4 ओवरों में 142 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

प्लेयर ऑफ द मैच रहे ट्रेविस हेड ने 130 गेंदों में 16 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 152 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के पूरे 11 खिलाड़ी  मिलकर हेड से कम रन बना पाए। हेड के अलावा डेविड वॉर्नर ने 102 गेंदों में 106 रन बनाए। उन्हें प्लेय ऑफ सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। 

बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 48 ओवर प्रति पारी कर दी गई थी और ऑस्ट्रेलिया ने  5 विकेट के नुकसान पर 355 रन का विशाल स्कोर बनाया। हेड औऱ वॉर्नर ने मिलकर पहले विकेट के लिए 38.1 ओवर में 269 रनों की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया की पारी के समापन के बाद डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार इंग्लैंड को 48 ओवर में 364 रनों का लक्ष्य मिला।  

इंग्लैंड के लिए ओली स्टोन ने चार विकेट, वहीं लियाम डॉसन ने एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को 15 रन के कुल स्कोर पर डेविड मलान के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाज जेसन रॉय और जेम्स विंस के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई। रॉय ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, वहीं विंस ने 22 रन की पारी खेली। इन दोनों की साझेदारी टूटने के बाद पारी लड़खड़ा गई और अगले 85 रनों के अंदक बाकी 8 विकेट गिर गए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस और सीन एबॉट ने 2-2, जोश हेजलवुड और मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार