2 फरवरी,(CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 534 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। देखें लाइव स्कोर

Advertisement

जो बर्न्स और ट्रेविस हेड के शानदार शतक के बाद कर्टिस पैटरसन के नाबाद शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरे दिन नाबाद 172 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी बर्न्स अपना पहला दोहरा शतक मारने से चूक गए। बर्न्स ने 260 गेंदों पर 27 चौकों की मदद से 180 रन की पारी खेली।

Advertisement

इसके अलावा  हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 204 गेंदों में 21 चौकों और 1 छक्के की मदद से 161 रन बनाए। वहीं अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे पैटरसन ने 192 गेंदों में 14 चौकों औऱ 1 छक्के से नाबाद 114 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए विश्वा फर्नेंडो ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा कसुन रजिथा और चमिका करूणारत्ने ने एक-एक विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार