Australia vs England: टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मार्च 2025 में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला डे-नाइट होगा और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड  पर खेला जाएगा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार (11 मार्च) को इसकी घोषणा की। 

Advertisement

150वां सालगिरह पर होने वाला यह मुकाबला 11 से 15 मार्च तक खेला जाएगा।  बता दें कि 1877 में दोनों टीमों के बीच टेस्ट इतिहास का पहला मुकाबला इस मैदान पर ही खेला गया था। इसकी 100वीं वर्षगांठ पर मुकाबला 1977 में खेला गया था। मजेदार बात यह है कि टेस्ट इतिहास का पहला मैच औऱ 100 साल पूरे होने पर खेले गए मैच में रिजल्ट एक जैसा ही था। दोनों ही मुकाबले ऑस्ट्रेलिया 45 रन से जीती थी। 

Advertisement

बता दें कि पहली बार होगा जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर को पुरुष डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा। 

2027 में ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम का क्रिकेट कैलेंडर काफी व्यस्त है। दिसंबर और जनवरी 2026-27 में ऑस्ट्रेलिया अपनी धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। इसके बाद जनवरी और फरवरी में टीम इंडिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने भारत आएगी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते मुकाबले को खेलने वापस लौटेगी। बता दें कि 2027 में आईपीएल की शुरूआत 14 मार्च से होगी। 

यह टेस्ट मैच वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा, लेकिन क्या ऑस्ट्रेलिया 2027 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाएगी, जैसा उसने 2023 और 2025 के एडिशन में किया है। अगर वह करते हैं तो उन्हें जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना होगा और फिर पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज। बता दें कि 2027 का वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर औऱ नवंबर में खेला जाएगा। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार