Australia vs Bangladesh 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के पास शनिवार (22 अगस्त) से बांग्लादेश के खिलाफ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि यह इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच होगा।
डेल स्टेन का रिकॉर्ड खतरे में
स्टार्क ने अभी तक खेले गए 106 टेस्ट मैच की 204 पारियों में 435 विकेट लिए हैं। अगर वह इस मुकाबले में 5 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में डेल स्टेन को पछाड़कर दसवें नंबर पर पहुंच जाएंगे।
स्टेन ने 93 टेस्ट मैच की 171 पारियों में 439 विकेट हासिल किए हैं।
कपिल देव-स्टुअर्ट ब्रॉड की बराबरी करने का मौका
स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी में अभी तक 49 छक्के जड़ जाएंगे। एक छक्का जड़ते ही वह टेस्ट क्रिकेट में 400 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले और 50 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के 149 साल के टेस्ट इतिहास में कोई खिलाड़ी अभी ऐसा नहीं कर पाया है। फिलहाल स्टुअर्ट ब्रॉड (604 विकेट और 55 छक्के) और कपिल देव (434 विकेट और 61 छक्के) ने ही ऐसा मुकाम हासिल किया है।
बता दें कि डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में स्टार्क का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था और उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट लिए थे। उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। ओपनर जेक वेदरल्ड की जगह मैट रेनशॉ टीम में आए हैं, जो 2023 के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे।
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
Also Read: LIVE Cricket Score
मैट रेनशॉ, ट्रैविस हेड, मार्नस लैबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड