पर्थ, 19 जनवरी (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वाका मैदान पर जारी तीसरे वन डे मैच में आस्ट्रेलिया के सामने 264 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पांच वन डे मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए। 

Advertisement

पाकिस्तान के लिए बाबर आजम (84) और शर्जील खान (50) ने सबसे अधिक रन बनाए, वहीं शोएब मलिक ने 39 और उमर अकमल ने 39 रनों का योगदान दिया। 

Advertisement

पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 36 के कुल योग पर कप्तान मोहम्मद हफीज (4) को खो दिया। शर्जील ने आजम के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए स्कोर 85 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर शर्जील आउट हो गए। 99 के कुल स्कोर पर असद शफीक (5) के रूप में पाकिस्तान ने अपना तीसरा विकेट खोया। इसके बाद शोएब मलिक और बाबर आजम ने चौथे विकेट के लिए 63 रनों की अहम साझेदारी कर टीम का स्कोर 162 तक पहुंचाया। 

बिली स्टानलेक ने शोएब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। पांचवें विकेट के लिए आजम और अकमल के बीच 60 रनों की साझेदारी हुई। पाकिस्तान का पांचवां विकेट आजम के रूप में गिरा। आजम के आउट होने के बाद अकमल भी अधिक देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए और 244 के कुल योग पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। दो रन बाद इमाद वसीम को पैट कमिंस ने पवेलियन की राह दिखाई।

इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने नाबाद रहते हुए 14 और मोहम्मद आमिर ने नाबाद रहते हुए चार रन बनाए और टीम का स्कोर 263 रनों तक पहुंचाया। 

Advertisement

आस्ट्रेलिया के लिए जोश हाजलेवुड ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा, ट्रेविस हेड ने दो तथा कमिंस और स्टानलेक को एक-एक सफलता हासिल हुई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार