मेलबर्न, 11 जनवरी (Cricketnmore): आस्ट्रेलिया की बिग बैश टी-20 क्रिकेट लीग (बीबीएल) शीर्ष 10 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में शामिल हो गई है। बीबीएल की औसतन दर्शक संख्या 28,279 रही है।

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, बीबीएल ने अपने पांचवे संस्करण में जनता को खूब आकर्षित किया। पिछले सप्ताह मेलबर्न में इसे देखने के लिए 80,000 दर्शक जुटे थे।

बीबीएल सबसे ज्यादा देखी जाने वाली खेल प्रतियोगिता की सूची में नौवें स्थान पर है। बीबीएल रैंकिंग में स्पेन की फुटबाल लीग ला लीगा से एक स्थान पीछे है जिसकी औसत दर्शक संख्या 28,498 है।

आस्ट्रेलिया की फुटबाल लीग ने भी 33,428 औसत दर्शक संख्या के साथ सूची में स्थान हासिल किया है।

बीबीएल के प्रबंधक एंथोनी इवेरार्ड ने सोमवार को कहा कि आस्ट्रेलिया का लीग की तरफ झुकाव सकारात्मक संदेश है।

उन्होंने फेयर फैक्स मीडिया से कहा, "यह वाकई अच्छा है, प्रतियोगिता को अभी सिर्फ पांच साल हुए हैं और इतने कम वक्त में बड़ी प्रतियोगिताओं के साथ आकर खड़े होना अच्छी बात है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार