Australia Squad for ODI Series vs England: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच वनडे मैचों सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में बदलाव देखने को मिले हैं।  टीम में 21 साल के ऑलराउंडर कूपर कोनोली (Cooper Connolly) को शामिल किया गया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के पिछले साल अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के हीरो रहे महली बियर्डमैन (Mahli Beardman) को स्टैंड बाय के तौर पर रखा गया है। बियर्डमैन भारत के खिलाफ हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। अब वह 17 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ नॉटिंघम मे जुड़ेंगे। 

Advertisement

बाएं हाथ के गेंदबाज बेन ड्वारशुइस जो मैनचेस्टर में बारिश की भेंट चढ़े तीसरे टी20 मैच से पहले टीम में शामिल हुए थे, अब वह पांच मैचों की वऩडे सीरीज के लिए टीम में बने रहेंगे। बता कें की कोनोली ने हाल ही में स्कॉटलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। अब उन्हें वनडे सीरीज के लिए भी टीम में जगह मिली है। 

Advertisement

अनुभवी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी की वापसी हुई है। 

बता दें कि नाथन एलिस, राइली मेरेडिछथ और जेवियर बार्टलैट चोटिल होने के चलते पहले ही इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस को इस सीरीज में आराम दिया गया है। वह स्कॉटलैंड औऱ इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी नहीं खेले गए थे।

इंग्लैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाहला 19 सितंबर को नॉटिंघम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 21 सितंब कोर लीड्समें , तीसरा वनडे 24 सितंबर को चेस्टर ली स्ट्रीट, चौथा वनडे 27 सितंबर को लॉर्ड्स में औऱ पांचवां और आखिरी वनडे 29 सितंबर को ब्रिस्टल में खेला जाएगा। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा। रिजर्व: महली बियर्डमैन

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार