Australia Team For T20I and ODI Series Against South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे औऱ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान हो गया है। टीम में पहली बार मिचेल ओवेन को शामिल किया गया है, जिन्होंने हाल में वेस्टइंटीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं तेज गेंदबाज लांस मौरिस की वनडे टीम में वापसी हुई है। 

Advertisement

ओवेन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 192.30 की स्ट्राईक रेट से 125 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ा था। पिछले सीज़न के वन-डे कप में उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तस्मानिया की ओर से 69 गेंदों पर 149 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Advertisement

ट्रैविस हेड और जोश हेजलवुड की टी-20 और वनडे टीम दोनों में वापसी हुई है, वहीं चोट से ठीकर होकर मैथ्यू शॉर्ट लौटे हैं। पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क दोनों सीरीज में आराम दिया गया है, ऐसे में मिचेल मार्श को वनडे टीम की कप्तानी भी सौंपी गई है। 

कैरेबियाई दौरे के लिए टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद मार्नस लाबुशेन ने वनडे टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है।

वेस्टइंडीज़ को 5-0 से क्लीन स्वीर करने वाली  टीम के जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, एरॉन हार्डी, कूपर कोनोली और ज़ेवियर बार्टलेट को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैचों में जगह नहीं दी गई है। हालाँकि, बार्टलेट को तीन वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल के इस फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद पहली वनडे सीरीज होगी।

Advertisement

साउथ अफ्रीका का  ऑस्ट्रेलिया दौरा 10 और 12 अगस्त को डार्विन में पहले दो टी-20 मैचों के साथ शुरू होगा, जिसके बाद सीरीज का अंतिम मैच 16 अगस्त को केर्न्स में खेला जाएगा। इसके बाद 19 अगस्त को पहला वनडे भी खेला जाएगा। सीरीज के आखिरी दो मैच 22 और 24 अगस्त को मैके में होंगे। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20I टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, लांस मॉरिस, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार