मुंबई, 16 फरवरी | भारत दौरे पर चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए आई आस्ट्रेलियाई टीम शुक्रवार को इंडिया-ए के खिलाफ यहां के ब्रेबोन स्टेडियम में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलने उतरेगी। जहां उसकी अपने सही संयोजन को तलाश करने को होगी। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच 23 फरवरी से शुरू होगा। 

Advertisement

पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा

कप्तान स्टीवन स्मिथ की टीम ने इस दौरे पर स्पिनरों को तरजीह दी है। उसकी टीम में नाथन लॉयन, स्टीव ओ कैफी, एश्टन अगर और मिशेल स्वेपसन के रुप में चार मुख्य और ग्लैन मैक्सवेल के रूप में एक पार्ट टाइम स्पिनर है।  यह अभ्यास मैच युवा मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब और जैक्शन बर्ड के लिए भारत की परिस्थितयों को समझने का अच्छा मौका साबित होगा। 

2013 के पिछले दौरे पर टीम का हिस्सा रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड इस बार भी टीम के साथ हैं। उन्होंने कहा है कि वह स्पिन और कम उछाल के लिए बुनियादी तकनीक पर निर्भर रहेंगे।  क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने गुरुवार को वेड के हवाले से लिखा, "यहां आपको अपने दिमाग में सभी कुछ हटाकर सिर्फ बुनियादी तकनीक पर निर्भर रहना पड़ेगा। गेंद जिस तरह से स्पिन करती है और उछाल लेती है ऐसे में अगर आपकी तकनीक अच्छी है तो ही आप इससे पार पा सकते हैं। आने वाले एक-दो सप्ताह में मेरे लिए यह अपनी तकनीक में सुधार करने का मौका है।"

वेड ने कहा, "लेकिन मुझे यहां विकेटकीपिंग करने में मजा आता है। गेंद यहां बल्ले को ज्यादा छकाते है और इसलिए मेरे लिए यह चुनौती है। आस्ट्रेलिया में गेंद बल्ले को ज्यादा नहीं छकाती है इसलिए यहां विकेट के पीछे लगातार काम करते रहना मुश्किल होगा।" वहीं दूसरी तरफ इंडिया-ए की कमान हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को मिली है।  यह मैच युवा श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, ईशान किशन और प्रियंक पांचाल के लिए खेल के लंबे प्रारुप में अपने आप को साबित करने का बेहतरीन मौका भी है। 

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आशिष नेहरा की हुई वापसी

इंडिया-ए टीम की गेंदबाजी की कमान अशोक डिंडा के जिम्मे होगी। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले चाइनमैन कुलदीप यादव पर भी चयनकर्ताओं की नजरें होंगी।  चयनकर्ताओं ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ पहले दो मैचों के लिए टीम का चयन किया है। ऐसे में यह मैच युवा खिलाड़ियों को बाकी के मैचों में राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाने का मंच उपलब्ध कराएगा। 

टीमें :  इंडिया-ए : हार्दिक पांड्या (कप्तान), अखिले हरेवाडकर, प्रियंक पांचाल, श्रेयस अय्यर, अंकित बवाने, ऋषभ पंत, ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज नदीम, कृष्णप्पा गौतम, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, अशोक डिंडा, मोहम्मद सिराज, राहुल सिंह, बाबा इंद्रजीत।

आस्ट्रेलिया : स्टीवन स्मिथ (कप्तान) डेविड वार्नर, एश्टन अगर, जैक्शन बर्ड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोस हाजलेवुड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, मिशेल मार्श, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, स्टीवन ओ कैफे, मैथ्यू रेनशॉ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, मैथ्य वेड (विकेटकीपर)। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार