Australia vs England: एशेज टेस्ट सीरीज की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। मिचेल स्टार्क ने ब्रिस्बेन के गाबा में पहले एशेज टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई। इंग्लैंड के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला पहली ही गेंद पर गलत साबित होता हुआ दिखा।
मिचेल स्टार्क ने सुनिश्चित किया कि मेहमान टीम को लय में नहीं आने दिया जाएगा। स्टार्क ने अपनी आग उगलती गेंद से खेल की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज रोरी बर्न्स का तमाम कर दिया। बाएं हाथ के बर्न्स स्टार्क की गेंद पर गोल्डन डक आउट हुए। स्टार्क ने लेग स्टंप पर यॉर्कर फेंककर बल्लेबाज को आउट किया।
बर्न्स ने लेग साइड पर गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की। हालांकि, बल्लेबाज ने अपनी शेप खो दी और ऑफ साइड पर थोड़ा सा ज्यादा शिफ्ट हो गए। गेंद लेग स्टंप के बेस से जा टकराई। खेल की पहली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को सफलता दिलाने के बाद स्टार्क ने बाजी मार ली और धामकेदार सेलिब्रेशन किया।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच के कुछ दिन ही अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की थी। स्टार्क के चयन से कुछ लोगों को तब हैरानी हुई थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट उप-कप्तान स्टीव स्मिथ ने तेज गेंदबाज के चयन का समर्थन किया था। वहीं अगर टेस्ट मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं।