Australia vs India 1st test Stats Preview: भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार (17 दिसंबर) से एडिलेड ओवल में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह दोनों के बीच खेला जाने वाला पहला डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा, आइए जानते हैं उनके बारे में। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया मे सबसे ज्यादा रन

Advertisement

विराट कोहली (2527 रन) इस मुकाबले में 23 रन बनाते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर को पछाड़ेंगे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके ही घर में 2549 रन बनाए हैं। 

भारत से बाहर 10000 इंटरनेशनल रन

विराट कोहली (9932) इस मुकाबले में 68 रन बनाते ही भारत से बाहर 10000 इंटरनेशनल बनाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। अब तक सिर्फ सचिन तेंदुलकर (13780 रन) और राहुल द्रविड़ (11765) ने ही भारत के लिए यह कारनामा किया है। दुनियाभर के सिर्फ चार क्रिकेटर ही इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। 

धोनी से आगे निकलने का मौका

Advertisement

विराट कोहली ने बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2175 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। अगर वह 74 रन बना लेते हैं तो बतौर भारतीय कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है, जिन्होंने भारतीय टीम का कप्तान रहते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2248 रन बनाए थे। 

इस मामले में सबसे आगे वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विवियन रिचर्ड्स हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2545 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार