3 जनवरी। चेतेश्वर पुजारा (130) की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 303 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि भले ही विराट कोहली कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए और केवल 23 रन ही बना सके। लेकिन अपनी 23 रन की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 19000 रन बनानें में सफल जरूर रहे।

Advertisement

इसके अलावा अपनी बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली ने अंपायर के साथ कुछ ऐसी हरकत की जिसने खुब सुर्खियां बटोरी है।

हुआ ये कि जब सिडनी टेस्ट में विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए तो उऩ्होंने ने अंपायर से बॉल लेकर उससे खेलने लगे। लेकिन अंपायर ने कोहली को ऐसा ज्यादा देर करने नहीं दिया और उन्होंने कोहली से गेंद को झपट लिया।

सोशल साइट्स पर कोहली का अंपायर को तंग करने का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। देखिए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार