12 जून। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट अहम मौके पर लेकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी।

Advertisement

आपको बता दें कि एक समय पाकिस्तान के बहाव रियाज और सरफराज अहमद ने 8वें विकेट के लिए 64 रन की पार्टनरशिप कर डाली और ऐसा लगने लगा कि मैच काफी रोमांचक हो जाएगे लेकिन 45वें ओर में मिचेल स्टार्क ने बहाव रियाज को आउट कर मैच फिर से ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया।

Advertisement

बहाव रियाज 39 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं सरफराज अहमद 40 रन बनाकर नाबाद रहे। इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली तो वहीं मोहम्मद हफीज ने 46 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिस ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं मिचेल स्टार्क और केन रिचर्ड्सन ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं नाथल कुल्टल नाइल और फिंच ने 1- 1विकेट लेने में सफलता पाई। 

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और 307 रन बनाए थे। पाकिस्तान की पूरी टीम 266 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर तो पाकिस्तान 8वें नंबर पर खिसक गई है।

मैन ऑफ द मैच के खिताब

Advertisement

डेविड वॉर्नर  107 रन (111 गेंद)

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार