4 सितंबर, पालेकेले (CRICKETNMORE)। पालेकेले में खेले गए पांचवें वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर 4- 1 से कब्जा कर ली। श्रीलंका के दिए 196 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाकर हासिल कर लिया। रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुका यह बल्लेबाज

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के तरफ से डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक 106 रन की पारी खेली। वॉर्नर के अलावा जॉर्ज बेली ने 44 रन की उपयोगी पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को आसानी से जीत दिला दी। श्रीलंका के तरफ से गेंदबाजी में दिलरुवान परेरा ने 3 विकेट चटकाए और साथ ही दिलरुवान परेरा ने 2 विकेट चटकाए। BREAKING: धोनी की फिल्म को लेकर युवराज सिंह ने जताई निराशा

Advertisement

डेविड वॉर्नर को उनके शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। BREAKING: युसूफ पठान इस देश जाकर दिखाएगें अपना कमाल, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

इससे पहले श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम 40.2 ओवरों में 195 रन हनाकर ढेर हो गई। आस्ट्रेलिया के लिए सभी गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए, जिनमें मिशेल स्टार्क को सर्वाधिक तीन विकेट मिले। 5 ऐसे मौके जब धोनी साबित हुए फुस्स, नहीं जीता पाए भारत को

मेजबान टीम को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन टीम का मध्यक्रम और निचला क्रम इस शुरुआत का फायदा नहीं उठा सका। उसकी तरफ से सबसे ज्यादा रन धनुषका गुनाथिलका (39) ने बनाए। उनके अलावा धनंजय डी सिल्वा ने 34, कुशल मेंडिस ने 33 और सचिथा पथिराना ने 32 रनों का योगादन दिया। 104 साल पहले जब क्रिकेट में हुआ था यह अद्भूत चमत्कार

गुनाथिलाका और डी सिल्वा ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े। जेम्स फॉकनर ने डी सिल्वा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। चार रन बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज गुनाथिलाका भी पवेलियन लौट गए। युवराज सिंह का 6 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ेंगा यह दिग्गज, खुद युवराज को है भरोसा

Advertisement

इस जोड़ी के टूटने के बाद आस्ट्रेलियाई गेंदबाज हावी हो गए और नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे। अंत में सचिथा ने जरूर थोड़ा संघर्ष किया लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर किसी का साथ नहीं मिला। श्रीलंका के अंतिम नौ विकेट महज 122 रनों के भीतर गिरे। टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा। दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज ने माना जसप्रीत बुमराह करने वाले हैं ऐसा अनोखा कमाल

आस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले स्टार्क इस श्रृंखला में कुल 12 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे हैं जो उनका किसी द्विपक्षीय सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

उनके अलावा एडम जाम्पा और ट्रेविस हेड ने दो-दो विकेट लिए जबकि जॉन हेस्टिंग्स, स्कॉट बोलैंड और फॉकनर को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार