10 अक्टूबर, गुवाहटी (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी- 20 में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के एम हेनरिक्स 56  और ट्रेविस हेड 48 रन बनाकर नॉट आउट रहे।  मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

दोनों कंगारू बल्लेबाजों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। भारत के तरफ से गेंदबाज भुवी और बुमराह को एक - एक विकेट मिला। स्कोरकार्ड

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ लगातार 7 टी- 20 इंटरनेशनल मैच हारने के बाद यह पहली जीत है।

इससे  पहले आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को मंगलवार को यहां नए बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में 118 रनों पर ही रोक दिया। आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों खासकर चार विकेट लेने वाले जेसन बेहरनडॉर्फ के सामने भारतीय बल्लेबाज जल्दी-जल्दी विकेट खोते रहे।  मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

मेजबान टीम की तरफ केदार जाधव ने 27 हार्दिक पांड्या ने 25 रन बनाए। इस मैच में भारत के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके और इसी कारण टीम 20 ओवरों में 118 रनों पर ही ढेर हो गई।  मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

जेसन के अलावा आस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जाम्पा ने दो विकेट लिए। नाथन कल्टर नाइल, एंड्रयू टाई और मार्कस स्टोइनिस को एक-एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार