Australia Womens Squad For T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने साल 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस बड़े टूर्नामेंट का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होगा जहां ऑस्ट्रेलिया की कैप्टेंसी हरफनमौला खिलाड़ी सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) करती नज़र आएगी।

Advertisement

हैरान करने वाली बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड में अनुभवी तेज गेंदबाज़ डार्सी ब्राउन को जगह नहीं दी गई है जो कि 41 टी20 इंटरनेशनल में 34 विकेट अपने नाम रखती हैं। डार्सी की जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में 20 वर्षीय लूसी हैमिल्टन को चुना गया है, जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अब तक सिर्फ ही टी20 मुकाबला खेला है। हालांकि उनके पास 6 टेस्ट और 2 वनडे मैचों का अनुभव है। हैमिल्टन ने U19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की कैप्टेंसी भी की है।

Advertisement

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप स्क्वाड में एलिस पेरी, बेथ मूनी, एश गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, निकोला कैरी और मेगन शट जैसे बड़े नाम भी मौजूद हैं, जो कि अपने दम पर कोई भी मैच पलट सकते हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में फीबी लिचफील्ड, एन्नाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वोल जैसे यंग टैलेंटिड क्रिकेटर भी चुने गए हैं। 22 वर्षीय जॉर्जिया वोल अपना पहला टी20 वर्ल्ड खेलने वाली है।

खास बात तो ये है कि ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी जो कि साल 2009 से ही हर टी20 वर्ल्ड कप में खेली हैं, वो इस टूर्नामेंट में अपने 50 मुकाबले पूरे करने के बेहद करीब हैं। अब तक किसी भी खिलाड़ी ने ये कारनामा नहीं किया है।

बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक ट्रेवलिंग रिजर्व भी मौजूद है जो कि विकेटकीपर बैटर ताहलिया विल्सन हैं। इस 26 साल की खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल लेवल पर कोई भी टी20 मैच नहीं खेला है। हालांकि उनके पास एक वनडे मुकाबला का अनुभव जरूर है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: सोफी मोलिनक्स (कप्तान), निकोला केरी, एश गार्डनर, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एन्नाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल और जॉर्जिया वारेहम। ट्रेवलिंग रिजर्व: ताहलिया विल्सन।

Advertisement

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का पूरा शेड्यूल

13 जून: बनाम साउथ अफ्रीका (ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर) - दोपहर 2:30 बजे

17 जून: बनाम बांग्लादेश (हेडिंग्ले) - सुबह 10:30 बजे

Advertisement

20 जून: बनाम नीदरलैंड (हैम्पशायर बाउल) - सुबह 10:30 बजे

23 जून: बनाम पाकिस्तान (हेडिंग्ले) - शाम 6:30 बजे

28 जून: बनाम भारत (लॉर्ड्स, लंदन) - दोपहर 2:30 बजे

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार