ब्रिस्टल, 12 जुलाई,( CRICKETNMORE) महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के 23वें मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 8 विकेट से भारत को हरा दिया। गौरतलब है कि भारत की टीम ने 50 ओवर में 226 रन बनाए थे जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने केवल 2 विकेट खोकर 45.1 ओवर में  227 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के तरफ से मेग लानिंग ने 76* रन और एलीसे पेरी ने नाबाद 60 रन की पारी खेली। इसके अलावा निकोल बोल्टन ने 36 रन और बेथ मूनी ने 45 रन बनाए। भारतीय महिला टीम की पूनम यादव को एक मात्र विकेट मिला। ऑस्ट्रेलियाई टीम की एक खिलाड़ी रन आउट हुई।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की एलीसे पेरी ने रचा इतिहास

एलीसे पेरी महिला वर्ल्ड कप के एक सीजन में लगातार चार बार 50+ का स्कोर बनानें वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं इसके अलावा एलीसे पेरी संयुक्त रूप से सबसे तेजी से 3000 वनडे रन बनानें से चुक गई। इससे पहले सलामी बल्लेबाज पूनम राउत (106) और कप्तान मिताली राज (69) के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई बेहतरीन साझेदारी के बावजूद भारतीय टीम बुधवार को आईसीसी महिला विश्व कप के मैच में आस्ट्रेलिया के सामने 227 रनों का लक्ष्य ही रख पाई।

आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया और उसे निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 226 रनों पर ही रोक दिया। मितली और पूनम ने जरूर विकेट नहीं गिरने दिए, लेकिन रनगति को यह दोनों बल्लेबाज तेज नहीं कर सकी। आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इन्हें बड़े शॉट लगाने से रोके रखा। भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति मंधाना (3) एक बार फिर बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाईं। वह नौ के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गईं।

Advertisement

यहां से मिताली और पूनम ने मोर्चा संभाला और आस्ट्रेलिया को विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया और 37.1 ओवरों में 4.22 की औसत से 157 रनों की शतकीय साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान मिताली ने अपने नाम एक नया रिकार्ड दर्ज किया। वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बन गईं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड की बल्लेबाज चार्लोट एडवर्ड्स को पछाड़ा, जिनके नाम 5,992 रन दर्ज थे।

मिताली ने 29वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेते ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस मैच से पहले वह इस मुकाम से 34 रन दूर थीं। यह मिताली का 183वां मैच और 164वीं पारी है। इस मैच में उन्होंने 114 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली। उनके नाम अभी तक 51.83 की औसत से 6,061 रन दर्ज हैं। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबादा 114 है। उनके हिस्से पांच शतक और 49 अर्धशतक हैं।

Advertisement

उनकी पारी का अंत 41वें ओवर की तीसरी गेंद पर 166 के कुल स्कोर पर एशले गार्डनर ने किया। इसके बाद पूनम ने अपना शतक पूरा किया। लेकिन सैंकड़ा जमाने के बाद वह ज्यादा देर विकेट पर रुक नहीं पाईं। अंत के ओवरों में तेजी से रन बानने के प्रयास में वह 47वें ओवर में 203 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 136 गेंदें खेली जिसमें 11 चौके लगाए।

इन दोनों के जाने के बाद भारतीय बल्लेबाज लगातार विकेट खोती रहीं। यहां से भारत ने 23 रन जोड़े, लेकिन अपने चार विकेट गंवा दिए। अंत के पांच ओवरों में भारतीय टीम ने पांच विकेट खोकर 33 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की तरफ से मेगन शुट और एलिस पैरी ने दो-दो विकेट लिए। गार्डनर और क्रिस्टन बीम्स को एक-एक सफलता मिली। भारत की एक बल्लेबाज रन आउट हुईं 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार