West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Highlights:ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (27 मार्च) को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 103 रन के विशाल अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में 341 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें तीन शानदार अर्धशतकीय साझेदारियां हुईं। ओपनिंग बैटर फीबी लिचफील्ड और जॉर्जिया वॉल ने पहले विकेट के लिए 75 रन की की साझेदारी की। वॉल 42 रन बनाकर आउट हुई और उसके बाद लिचफील्ड और एलिस पैरी की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े।
लिचफील्ड ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए, वहीं पैरी ने 44 रन का योगदान दिया। इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान सोफी मोलिन्यू ने 47 रन, निकोला कैरी ने 49 रन औऱ जॉर्जिया वेयरहैम ने 42 रन की अहम पारी खेली। मोलिन्यू और कैरी के बीच भी पांचवें विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई।
वेस्टइंडीज के लिए एफी फ्लैचर ने 3 विकेट, स्टेफनी टेलर औऱ डिएंड्रा डॉटिन ने 2-2 विकेट, कप्तान हेली मैथ्यूज और करिश्मा रामहरैक ने 1-1 विकेट लिया।
जवाव में वेस्टइंडीज टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 238 रन ही बनाए। नंबर 3 पर आई स्टेफनी टेलर ने शानदार शतक जड़ते हुए 129 गेंदों में नाबाद 105 रन की पारी खेली, लेकिन कोई और बैटर उनका साथ नहीं दे पाई। टेलर के अलावा चिनेल हेनरी ने 38 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ ने 3 विकेट, एश्ले गार्डनर ने 2 विकेट, निकोला कैरी औऱ जॉर्जिया वेयरहैम ने 1-1 विकेट चटकाया।
जॉर्जिया वेयरहैम को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (29 मार्च) को इस मैदान पर ही खेला जाएगा।
Also Read: LIVE Cricket Score