Australia Squad For BAN ODI And NZ T20I Series: ऑस्ट्रेलिया ने अक्टूबर में होने वाली बांग्लादेश वनडे सीरीज (AUS vs BAN ODI) और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (AUS vs NZ T20I) के लिए अपनी 14 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। ये दोनों ही सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जाएगी जिसके लिए मेजबानों ने एक ही स्क्वाड को चुना है।
सोफी मोलिनेक्स करेंगी कप्तानी: ऑस्ट्रेलिया टीम की कैप्टेंसी एक बार फिर सोफी मोलिनेक्स के कंधों पर होगी। हालांकि वो हिप इंजरी से उबर रही हैं और उनकी उपलब्धता पर टीम मैनेजमेंट की नज़रे बनी हुई है। याद दिला दें कि सोफी की कैप्टेंसी में ऑस्ट्रेलिया ने 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीता है। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट, 19 वनडे और 51 टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं।
डार्सी ब्राउन और लूसी हैमिल्टन चोटिल: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ डार्सी ब्राउन पीठ की चोट से जूझ रही है, यही वज़ह है उन्हें स्क्वाड में जगह नहीं दी गई है। उनके नाम 6 टेस्ट इंटरनेशनल में 16 विकेट, 30 ODI में 29 विकेट और 41 T20I में 34 विकेट दर्ज हैं।
बात करें अगर लूसी हैमिल्टन की, तो वो क्वाड स्ट्रेन के कारण बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। ये सीरीज 9 अक्टूबर से खेली जाएगी। 20 वर्षीय लूसी अपने देश के लिए 1 टेस्ट में 6 विकेट, 2 वनड में 1 विकेट और 6 टी20 इंटरनेशनल में 2 विकेट अपने नाम रखती है।
स्क्वाड में 14 शेरनियां: ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम बेहद ही मजबूत दिख रही है। मेजबानों की स्क्वाड में कैप्टन सोफी मोलिनेक्स के अलावा एलिस पेरी, एश गार्डनर, तहलिया मैक्ग्रा, एन्नाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी और जॉर्जिया वेयरहैम जैसी क्वालिटी ऑलराउंडर हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके पास फीबी लिचफील्ड और जॉर्जिया वोल जैसी युवा टैलेंटिड खिलाड़ी भी हैं।
इन सब के अलावा ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में मेगन शुट्ट, किम गार्थ और अलाना किंग जैसी अनुभवी गेंदबाज़ भी हैं। वहीं विकेटकीपर बैटर के तौर पर उनके पास बेथ मूनी हैं जो कि अपनी कीपिंग के साथ-साथ बैटिंग से भी मैदान पर जादू बिखेरती हैं।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), निकोला कैरी, एश गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, तहलिया मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एन्नाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल और जॉर्जिया वेयरहैम।
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज
9 अक्टूबर: एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन
11 अक्टूबर: एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन
14 अक्टूबर: एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिस्बेन
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज
Also Read: LIVE Cricket Score
18 अक्टूबर: नॉर्थ सिडनी ओवल
20 अक्टूबर: नॉर्थ सिडनी ओवल
22 अक्टूबर: नॉर्थ सिडनी ओवल