Australia Women vs India Women One-off Test Prediction: ऑस्ट्रेलिया और भारत महिला क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला शुक्रवार, 06 मार्च से पर्थ के WACA ग्राउंड पर खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:50 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2023 में खेला गया था जहां भारतीय टीम ने वानखेडे़ के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदकर जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली इनिंग में 219 और दूसरी इनिंग में 261 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने पहले 406 रन ठोके और फिर दूसरी इनिंग में सिर्फ दो विकेट खोकर 75 रनों का लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की।
AU-W vs IN-W One-off Test: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शुक्रवार, 06 मार्च 2025
समय - 10:50 AM IST
वेन्यू - WACA ग्राउंड, पर्थ
W.A.C.A. Ground, Perth Pitch Report
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वनऑफ टेस्ट पर्थ के WACA ग्राउंड में खेला जाएगा जहां अब तक कुल 48 टेस्ट इंटरनेशनल खेले गए हैं। गौरतलब है कि इसमें से 19 मैच रन पहले बैटिंग करने वाली टीमें ने जीते, वहीं इतने ही मैच पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम ने भी अपने नाम किए। यहां टेस्ट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 319 रन रहा है जो कि दूसरी इनिंग में 325 रन, तीसरी इनिंग में 286 रन और चौथी इनिंग में 198 रन हो जाता है।
AU-W vs IN-W Test Head To Head Record
कुल - 11
भारत - 01
ऑस्ट्रेलिया - 04
ड्रॉ - 06
AU-W vs IN-W: Where to Watch?
भारतीय क्रिकेट फैंस ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाले सभी मुकाबले टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।
AU-W vs IN-W One-off Test: Player to Watch Out For
ऑस्ट्रेलियाई टीम से एन्नाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर और बेथ मूनी स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं।
Australia Women vs India Women Probable Playing XI
Australia Women Probable Playing XI: फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलिसा हीली (कप्तान), एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर, एन्नाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन/लूसी हैमिल्टन।
India Women Probable Playing XI: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी/वैष्णवी शर्मा।
Australia Women vs India Women Today's One-off Test Prediction
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट मुकाबला मेजबान टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
AU-W vs IN-W One-off Test Prediction, AU-W vs IN-W Pitch Report, AU-W vs IN-W Predicted XIs, Today's Match AU-W vs IN-W, AU-W vs IN-W Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Australia Women vs India Women
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।