14 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज एडम वोग्स ने मंगलवार (14 फरवरी) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।  37 वर्षीय वोग्स ने कहा की श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को केनबरा में होने वाला प्रैक्टिस मैच किसी इंटरनेशनल टीम के खिलाफ उनका आखिरी मुकाबला होगा।  वह इस मुकाबले में प्राइम मिनिस्टर इलेवन की कप्तानी करेंगे।

Advertisement

एडम वोग्स ने कहा कि मैं इस मैच को लेकर काफी उत्सुक हूं। ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ पिछले कुछ साल बेहद शानदार और यादगार रहे। मैंने ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ बिताया हर एक पल एन्जॉय किया है।

Advertisement

वोग्स ने 35 साल की उम्र में साल 2015 में अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और अपने पहले 15 टेस्ट मैचों में 95.50 की औसत से रन बनाए। हालांकि श्रीलंका दौरे पर और उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी औसत गिरकर 61.87 ही रह गई। 

एडम वोग्स ने 20 टेस्ट मैचों में 61.87 की औसत से 1485 रन बनाए। 20 टेस्ट मैच के बाद वोग्स की औसत डॉन ब्रेडमैन के बाद सबसे अच्छी है।उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 31 वन डे और 7 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार