बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे टी-20 में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 127 रन बनाए हैं और कंगारू टीम को मैच जीतने के लिए 128 रनों की दरकार है।

Advertisement

एक समय बांग्लादेश की टीम 140 रनों से ज्यादा बनाती हुई नजर आ रही थी लेकिन कंगारू टीम के लिए अपना टी-20 डेब्यू करने वाले नाथन एलिस ने अपने स्पेल की आखिरी तीन गेंदों में तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने टी-20 डेब्यू में ना सिर्फ अपनी हैट्रिक पूरी की बल्कि अपनी टीम को भी मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

Advertisement

एलिस टी-20 डेब्यू पर हैट्रिक लेने वाले इतिहास के पहले गेंदबाज़ बन गए हैं। एलिस ने अपने चौथे ओवर से पहले खूब पिटाई खाई थी लेकिन आखिरी ओवर की आखिरी तीन गेंदों में उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान महमदुल्लाह, मुस्तफिज़ुर रहमान और मेंहदी हसन को आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी की।

आपको बता दें कि पांच मैचों की सीरीज का ये तीसरा मैच कंगारू टीम के लिए करो या मरो है क्योंकि अगर ये मैच भी ऑस्ट्रेलिया हारती है तो सीरीज भी हार जाएगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में वापसी कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार