पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ ऐसी घटा घटिट हुई जिसे जानने के बाद उनके फैंस जरूर निराश होंगे। दरअसल, इस पूर्व महान कप्तान के घर पर चोरों ने घुस कर उनकी कार चुरा ली। शुक्रवार की रात, कुछ चोर इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के घर में घुस गए और उनकी कार चोरी करने में कामयाब रहे, जो कि ड्राइव-वे में खड़ी थी।

Advertisement

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार को बरामद करने के लिए जांच शुरू की। पुलिस की कार्रवाई उस समय सफल रही जब कार को मेलबर्न के कैम्बरवेल इलाके से बरामद कर लिया गया। 

Advertisement

7 न्यूज़ के मुताबिक पोंटिंग की कार को पूरे शहर में गलत तरीके से चलाया जा रहा था। दो आदमी पुलिस से भागते हुए नजर आए। हालांकि, वो दोनों अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बचने में सफल रहे लेकिन पुलिस अभी भी संदिग्धों की तलाश कर रही है।

इस बीच, सोमवार 8 फरवरी को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डॉक्यूमेंट्री 'द रिकॉर्ड' का ट्रेलर जारी किया। यह 2020 के टी 20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के प्रदर्शन पर आधारित है जहां उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल में भारत को हराया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार